Advertisement Carousel

निर्माणाधीन मकान का दीवार गिरा, 02 घायल 02 की मौत

मृतकों के परिजनों को श्रममंत्री ने एक – एक लाख और कलेक्टर कोरिया ने 5 – 5 हजार देने की घोषणा की

कोरिया / कोरिया जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर के पुराना बस स्टैण्ड के पास एक निजी मकान में काम कर रहे चार मजदूर दीवार गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में से दो की गंभीर स्थिति के कारण उन्हें उपचार के लिये बिलासपुर रेफर कर दिया गया जिसमें से दोनों मजदूर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
बैकुण्ठपुर के पुराना बस स्टैण्ड के पीछे संतोष आटा चक्की में चार मजदूर दीवार बनाने के लिये नींव की खोदाई कर रहे थे। मजदूर अपने काम में लगे थे तभी अचानक बगल की दीवार भर – भराकर उनके उपर जा गिरी। दीवार गिरने से वहां काम कर रहे हीरा सिंह, मोहर, मानकुंवर और सुरेश उसकी चपेट में आ गये। चारों घायलों को किसी प्रकार मलवे से निकालकर जिला अस्पताल लाया गया जहां मानकुवर और सुरेश की गंभीर हालत को देखते हुये इन्हें बिलासपुर के लिये रिफर कर दिया गया। दोनों घायलों ने रास्ते पर ही दम तोड़ दिया पहले सुरेश नामक मजदूर ने दम तोडा और उसके बाद मानकुंवर नामक महिला ने भी दम तोड़ दिया।

error: Content is protected !!