Advertisement Carousel

VIDEO – सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोक गायक ने छत्तीसगढ़ सरकार से लगाई गुहार, कलाकारों के लिये सहायता प्रदान करें, गीत भी गया सुनें….

कोरिया / कोविड 19 महामारी के चलते लाकडाउन से बेरोजगार हुए कलाकारों ने सरकार से उन्हें राहत देने की गुहार लगाई है। जागरण, शादी कार्यक्रम सहित अन्य आयोजनों से उन्हें रोजगार मिलता था लेकिन यह सब बंद होने से कलाकार बेरोजगार हो गए हैं। सरकार उन्हें विशेष पैकेज दे। उन्होंने कहा कि अब अनलाक की प्रक्रिया चल रही है ऐसे में अन्य वर्गों की तर्ज पर उन्हें भी राहत दी जाए ताकि वे अपनी गतिविधियां चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें।

छत्तीसगढ़ प्रदेश के सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोक गायक टनाटन तुरी, हाय रे सरगुजा नाचे जैसे संगीत से अपनी पहचान बनाने वाले सरगुजा के गायक संजय सुरीला ने सोशल मीडिया में में अपनी आपबीती एक गीत के माध्यम से प्रस्तुत की है साथ ही पोस्ट में लिखा है कि …..हम कलाकर कोरोना महामारी एवं लॉकडाउन के कारण विभिन्न परिस्थितियों का मार झेल रहें हैं. हम सभी कलाकारो के सामने रोजीरोटी की समस्या खड़ी हो गई है. छत्तीसगढ़ शासन एवं भारत सरकार से निवेदन है कि हम कलाकारों के लिये भी कोई सहायता प्रदान करे।

error: Content is protected !!