कोरिया / बैकुंठपुर के रामानुज मिनी स्टेडियम में स्थित शहीद स्मारक में राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहनी के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नागरिकों द्वारा भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सबसे प्रभावशाली क्रांतिकारियों में से एक बलिदानी भगतसिंह की 113वीं जयंती पर शहीद भगत सिंह जी को याद किया और शहीद स्मारक में श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।
बता दे कि सर्वप्रथम गौ सेवकों द्वारा शहीद स्मारक को साफ किया गया, फिर स्मारक में फूल चढ़ा कर शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान गौ रक्षा वाहनी के सम्भागीय अध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने कहा कि शहीद भगत सिंह हमारे देश की धरोहर थे। उनके त्याग, बलिदान को कभी देश भूल नही सकेगा। युवा अवस्था मे ही देश के प्रति उनका जज्बा देखने को मिलता था, जो हमारे लिए और आज के युवाओं के लिए प्रेणनाश्रोत है, अपने परिवर्तनकारी विचारों व अद्वितीय त्याग से स्वतंत्रता के दौर को नई दिशा देने वाले, देश के युवाओं में स्वाधीनता के संकल्प को जागृत करने वाले शहीद भगत सिंह जी के चरणों में हम गौ रक्षा वाहनी के सभी सदस्य कोटि-कोटि वंदन करते है।
सम्भागीय मीडिया प्रतिनिधि आयुष नामदेव ने कहा कि सिर्फ 23 साल की उम्र में शहादत को प्राप्त करने वाले भगतसिंह पढ़ने-लिखने में काफी रुचि लेते थे, इसलिए जेल में रहते हुए भी अपने विचार लिखना चाहते थे। जेल प्रशासन ने 12 सितंबर 1929 को उन्हें डायरी प्रदान की, जिसमें उन्होंने अपने विचार लिखे। इस पर जेलर और भगतसिंह के हस्ताक्षर है। इसका एक-एक पन्ना उनके पूरे व्यक्तित्व को समझने के लिए काफी है।
स्थानीय वार्ड के पार्षद आशीष यादव ने सभी गौ सेवकों का आभार व्यक्त किया कि उन जैसे गौ सेवको के द्वारा सदैव समाज के हित में कार्य किया जाता है जो हमारे शहर के लिए गौरव का विषय है।
अभय दुबे ने बताया कि भगतसिंह हमारे देश की अमूल्य धरोहर थे। उन्होंने छोटी सी उम्र में अपने मित्रों के साथ देश की स्वाधीनता एवं मां भारती के लिए हंसते-हंसते मौत को गले लगा लिया। भगतसिंह युवा शक्ति के प्रेरणा स्त्रोत हैं। वर्तमान में युवा शक्ति को बलिदानी भगतसिंह के विचारों को आत्मसात कर समाजहित में कार्य करना चाहिए।

इस कार्यक्रम में सम्भागीय अध्यक्ष प्रभाकर सिंह, वार्ड क्रमांक 07 पार्षद आशीष यादव, रिचेस सिंह, सम्भागीय मीडिया प्रतिनिधि आयुष नामदेव, जिला उपाध्यक्ष विशाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष अभय दुबे, विपुल शुक्ला, अंकित गुप्ता, शिवम कश्यप, गोलू नामदेव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
