** महापौर के. डोमरु रेड्डी ने महापौर निधि से कैंटीन के लिए दी 2.544 लाख की स्वीकृति
** वर्कआर्डर हुआ जारी
कोरिया चिरमिरी / वर्तमान समय में जिसे के सबसे बेहतर पार्क के रूप में अपनी पहचान रखने में कामयाब चिरमिरी के नीलम सरोवर में पर्यटन के लिए आने वाले पर्यटकों को अब खाने – पीने के सामान के लिए इधर – उधर भटकना नही पड़ेगा । महापौर के. डोमरु रेड्डी ने नीलम सरोवर परिषर के भीतर व बाहर कैंटीन निर्माण के लिये महापौर निधि से 2.544 लाख की स्वीकृति दे दी है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए महापौर के. डोमरु रेड्डी ने बताया कि इस कार्य का टेंडर प्रक्रिया के बाद वर्कआर्डर भी जारी हो गया है। यह कैंटीन दो माह के भीतर बनकर तैयार हो जायेगा और इसके कुछ ही दिनों के बाद लोगो की सेवा में उपलब्ध हो जायेगा। इस कैंटीन में हर प्रकार के नाश्ते के साथ खाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
श्री रेड्डी ने आगे कहा कि पूर्व में खस्ताहाल हो चुके नीलम सरोवर पार्क में उनके द्वारा सौंदर्यीकरण करने के साथ ही फाउंटेन लगाने व नौकायान प्रारम्भ कराया गया। जिसके बाद नीलम सरोवर में आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। लेकिन नीलम सरोवर के आस – पास खाने – पीने के सामान उपलब्ध नही होने के कारण पर्यटकों को इधर – उधर भटकना पड़ता था। जिसके कारण यहां एक कैंटीन की जरूरत महसूस की जा रही थी। अब यह कमी भी जल्द ही पूरी हो जायेगी। उन्होंने कहा कि बहुत से बच्चे एवं महिलाएँ कैन्टीन बनाने की माँग करते थे, जिसे ध्यान में रखते हुए इन दोनों कैंटीनों के निर्माण के लिए महापौर निधि खर्च करने का फ़ैसला किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मेरा प्रयास है कि चिरमिरी को पर्यटन शहर के रूप में स्थापित करने की दिशा में मेरा यह छोटा-छोटा पहल मील का पत्थर साबित होगा।
