Advertisement Carousel

कांग्रेस पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, छोटे जोगी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

अमित जोगी ने सुकमा पुलिस अधीक्षक के स्थानांतरण और नैशनल हेरल्ड को सरकारी विज्ञापन देने के लिए चुनाव आयोग से कांग्रेस सरकार की शिकायत की है. उन्होंने इसे प्रशासनिक अमले में भय और आतंक का माहौल बताया है. साथ ही निष्पक्ष चुनाव के लिए कड़ी कार्यवाही की मांग की है.

अमित ने पत्र में लिखा है कि, ‘भारत के माननीय चुनाव आयोग द्वारा पूरे देश में रविवार दिनांक 10 मार्च 2019 को आचार संहिता लागू कर दी गई है. आचार संहिता लागू होने के बाद भी इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रदेश सरकार द्वारा उसका खुल्ला उल्लंघन किया जा रहा है. ऐसा लगता है कि प्रदेश में भारत के संविधान और क़ानून का राज नहीं बल्कि किसी व्यक्ति विशेष की हुकूमत चल रही है’.

error: Content is protected !!