Advertisement Carousel

पुलिस ने 25 से अधिक ABVP कार्यकर्ताओं को थाने में बैठाया, आदिवासी बालिका से गैंग रेप व धर्मांतरण का मामला


कवर्धा / अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं की टीम नाबालिग आदिवासी बालिका से गैंग रेप और दूसरी नाबालिग के धर्मांतरण के मामले को लेकर एसपी आफिस का घेराव करने निकली थी। रानी दुर्गावती चौक के पास पुलिस ने ABVP कार्यकर्ताओं को रोक लिया था। पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमा झटकी हुई। कुछ ABVP कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर कलेक्टोरेट पहुंचने में कामयाब भी हो गए।

शाम होते ही मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने 25 से अधिक एबीवीपी कार्यकर्ताओं को उठाकर थाने में बैठा दिया है। जिसका भाजपा के पूर्व विधायक अशोक साहू सहित जिला भाजपा व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है। सभी कार्यकर्ता थाने के सामने धरने पर बैठे है। वही, पूरे मामले में मीडिया को थाने में प्रवेश से रोका गया। भाजपा के पूर्व विधायक अशोक साहू भी थाने के सामने बैठ गये है।

ये पूरा मामला 22 नवंबर का है। जहां एक नाबालिग आदिवासी बालिका से गैंगरेप हुआ था। दूसरे दिन पुलिस का शर्मनाक बयान सामने आया। तो वहीं दूसरे मामले में एक स्कूल के पादरी आदिवासी नाबालिग बालिका को आंध्र प्रदेश भेजवा देते हैं। जहां उससे काम कराया जाता था।

तो वहीं उससे चर्च की सफाई कराई जाती थी। उधर पादरी वाले मामले में नाबालिग बालिका का धर्म परिवर्तन कराने की पूरी तैयारी थी। ABVP कार्यकर्ताओं को जैसे ही इसकी सूचना मिली। टीम ने तत्काल घेराव का कार्यक्रम बनाया।

error: Content is protected !!