Advertisement Carousel

06 चोरी के मोटर सायकल सहित एक आरोपी अब पुलिस हिरासत में, SP ने की ईनाम की घोषणा

चिरीमिरी / कोरिया जिले के चिरमिरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, 06 चोरी किए मोटर सायकल के साथ एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, वही एक आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बहार है।
कुछ दिनों पूर्व हल्दीबाड़ी मुख्यमार्ग से नई मोटर सायकल को ले कर एक अज्ञात चोर पार हो गया था जिसकी तलाश चिरमिरी पुलिस सरगर्मी से कर रही थी और चोर को पकड़ने के लिए पुलिस ने मुखविर लगा रखी थी जैसे ही चिरमिरी पुलिस को मुखविर से सुचना मिली एक व्यक्ति जो अपने ससुराल बरकस पाली  जिला जशपुर में बाईक बदल -बदल कर चला रहा है सुचना को गम्भीरता से लेते हुए थाना प्रभारी सुनील सिंह ने अपनी टीम गठित कर जशपुर के लिए रवाना किया और फिर वहा से पुलिस को सफलता मिली पुलिस द्वारा कड़ाई से पुछताज करने पर आरोपी रामकुमार ने कहा – कहा से मोटर सायकल चोरी के बारदात को अंजाम दिया वो सब कुछ पुलिस के सामने रख दिया आरोपी के पास से छः नग चोरी की मोटर सायकल बारामत किया गया है जिसमे से एक मोटर सायकल बैकुंठपर और चिरमिरी का बताया जा रहा है पुलिस के द्वारा और भी खुलासे होने की संभावना है वही एक मोटरसायकल को खरीदने वाला आरोपी फरार है जिसे पुलिस जल्द सपड़ने की बात कह रही है। वही पुलिस अधीक्षक कोरिया सुजीत कुमार ने चिरमिरी पुलिस  5000 नकद इनाम देने की घोषणा की है।
बहरहाल कोरिया जिले में सिलसिले बार हो रही मोटर सायकल चोरी के बारदात में कुछ अंकुश लगेगा। चोरी के आरोपी को सपड़ने में मुख्य भूमिका चिरमिरी थाना प्रभारी सुनील सिंह, ए एस आई दिलीप दुबे, विजय दुबे, लावांग सिंह, आरक्षक प्रिंस राय, विमल जायसवाल, विनोद तिवारी, चंद्रशेन ठाकुर, अरविन्द मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा का महोत्वपूर्ण योगदान था।

error: Content is protected !!