कोरिया / चिरिमिरी – शराब स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और नशा नाश का द्वार है ये बात सभी जानते है उसके वावजुद इस बात पर अमल कई लोग नहीं करते यही कारण है जो आज के बी पटेल नर्सिंग कालेज सरभोका के बी एस सी नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्राओं को सड़को में उतरना पड़ा और घण्टो लोगो की भीड़ के बीच नुक्कड़ नाटक आयोजीत कर नशे के खिलाफ लोगो को जागरूक करना पड़ा ।
ज्ञात हो की के बी पटेल नर्सिंग कालेज सरभोका के बी एस सी नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्राओं ने गोदरीपारा के रीजनल अस्पताल के सामने साप्ताहिक बाजार में लोगों के भीड़ के बीच नशा मुक्ति के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा से होने वाले नुकसान को बताया गया। इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्राओं ने देश प्रगति ओर विकास मे होने वाले बाधाओं का प्रमुख कारण नशा को बताया और शराब स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, नशा के आदि होने से परिवार में होने वाले नुकसान के बारे में भी इस नाटक में बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. नम्रता सिंह ने फीता काटकर नुक्कड़ नाटक के कार्यक्रम को प्रारम्भ करवाया। डॉ नम्रता सिंह ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों में हमेशा सहयोग करूँगी ओर हर कार्यक्रम में के बी पटेल कालेज के बच्चों के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित रहूंगी।

