00 1500 जवानों ने दिया करारा जवाब
00 3 बटालियन के 5 जवान शहीद
00 पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक
छत्तीसगढ़ में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पहले सेना के 5 जवान शहीद हो गए. इसके बाद 1500 जवानों की टुकड़ी को नक्सल विरोधी अभियान में शामिल किया गया, जिन्होंने मुंहतोड़ जवाब देते हुए 9 नक्सलियों को मार गिराया.
बीजापुर / छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में शनिवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 9 नक्सलियों को मार गिराया है, जबकि 15 नक्सलियों के घायल होने की खबर है. इससे पहले मुठभेड़ में 5 जवान शहीद और 10 घायल हो गए थे.
गृह राज्य मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि तररेम (Tarrem) के जंगलों में सुरक्षाबल गश्त कर रहे थे, तभी नक्सलियों ने उन पर मोटर लॉन्चर और अत्याधुनिक हथियारों से हमला कर दिया. इस हमले में 5 जवान शहीद हो गए, जबकि 10 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बाद करीब 1500 जवानों को नक्सल विरोधी अभियान में शामिल किया गया, जिन्होंने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसी अंदाज में कई नक्सलियों को मार गिराया.
इस नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों में एक कोबरा बटालियन, 2 बस्तरिया बटालियन और 2 डीआरजी के जवान शामिल हैं.
