Advertisement Carousel

272.25 लाख के कार्यों का हुआ भूमिपूजन, बस स्टैंड में शॉपिंग कांप्लेक्स सहित मांगलिक भवन होगा जल्द निर्माण

कोरिया / नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर पुराना बस स्टैंड के प्रांगण में श्रीमती अंबिका सिंह देव विधायक बैकुंठपुर के मुख्य अतिथि में एवं अशोक जयसवाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर के अध्यक्षा में एवं विशिष्ट अतिथि पार्षद राजेश नायक, श्रीमती कुलविंदर कौर, शैलेश गुप्ता, भरत लाल गुप्ता, संजय जयसवाल, भूपेश गुप्ता एल्डरमैन युसूफ इराकी, रामायण सिंह सोशल डिस्ट्रेसिंग का पालन करते हुए राज्य प्रवर्तित योजना अंतर्गत डॉ बी आर अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन लागत राशि 14.7.73 लाख छठ घाट निर्माण लागत राशि 43.43 लाख चेर मुक्तिधाम निर्माण लागत राशि 28.09 लाख एवं पुराना बस स्टैंड में शॉपिंग कांप्लेक्स निर्माण लागत राशि 54.00 लाख कुल लागत राशि 272.25 लाख के कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नजीर अजहर, जिला महामंत्री, प्रदीप गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि बृजवासी तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, अजय सिंह, शहर अध्यक्ष दीपक गुप्ता, ब्लॉक कोषाध्यक्ष अरशद एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी ज्योत्सना टोप्पो, उप अभियंता नरेश कुशवाहा, शुभेंदु श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षण कौशल यादव, तकनीकी सहायक नितेश जयसवाल, प्लेसमेंट श्रमिक जोयो राम यादव, आयुष पांडे व नगर पालिका के कर्मचारी एवं वार्ड वासी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!