Advertisement Carousel

उत्कृष्ट कार्य करने पर सउनि धनन्जय सिंह को पुलिस महानिदेशक द्वारा किया गया पुरस्कृत

कोरिया जिले में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के निर्देशन में बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण के क्षेत्र में कार्यक्रम चलाए जा रहे है।

उक्त कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छत्तीसगढ़ के चुनिंदा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस मुख्यालय में सम्मानित किया गया है। इसी तारतम्य में कोरिया जिले के थाना चिरमिरी में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक धनंजय सिंह के द्वारा किये गए कार्य पर पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ द्वारा न्यू सर्किट हाउस रायपुर में धनन्जय सिह, सहायक उप निरीक्षक को प्रशस्ति पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया गया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह समेत कोरिया पुलिस परिवार द्वारा उन्हे बधाईयां अर्पित किया गया।

error: Content is protected !!