जिला विभाजन का विवाद और उलझा
MCB का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद कोरिया बचाओ मंच की पहली अहम बैठक
कांग्रेस-भाजपा-गोंगपा ने लिया नगरीय निकाय चुनाव के बहिष्कार का बड़ा निर्णय
कोरिया / कोरिया बचाओ मंच की आज अहम बैठक बैकुंठपुर स्थित मानस भवन में सम्पन्न हुई। जिसमें भाजपा-कांग्रेस व गोंगपा ने आगामी नगरीय निकाय चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की है और यह तय किया कि कोई भी राजनीतिक दल या निर्दलीय प्रत्याशी पार्षद पद का फार्म नही लेगा।
दरअसल राजपत्र के प्रकाशन के बाद खड़गवां ब्लॉक को एमसीबी जिले में शामिल कर दिया है। जिसके बाद मंगलवार को कोरिया बचाव मंच द्वारा मानस भवन में शहरवासी, राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों के लोग बैठक में उपस्थित रहे।
इस दौरान आदिवासी समाज के विजय सिंह ठाकुर ने सभी राजनीतिक दलों से आगामी नगरीय निकाय चुनाव के बहिष्कार का आग्रह किया।
जिसके बाद वहां उपस्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष नजीर अजहर, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल व गोंगपा के प्रदेशाध्यक्ष संजय कमरो ने साफ कहा कि हमारी पार्टी की ओर कोई भी बैकुंठपुर व शिवपुर-चरचा के नगरीय निकाय चुनाव में भाग नही लेगा। कोरिया की अस्मिता को बचाने के लिए हम सभी कोरिया के साथ हैं। वहीं निर्दलीय कोई फार्म न ले इसकी जिम्मेदारी युवाओं को दी गयी है। जिसका सभी ने ध्वनिमत से स्वागत किया।
आपको बता दे कि राजपत्र में मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के जिला बनने की अधिसूचना आते ही कोरिया जिले के जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में एक बार फिर गतिविधियां तेज हो गयी है। इस दौरान कोरिया बचाओ मंच ने आज एक बड़ी घोषणा करते हुए कोरिया जिला विभाजन के और भूपेश सरकार की मनमानी के विरोध में संभावित दिसंबर महीने में होने वाले जिले के दो नगरीय निकायों बैकुंठपुर एवं शिवपुर चरचा में चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया हैं।
इस संबंध में कोरिया बचाओ मंच के शैलेश शिवहरे व कोरिया जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नजीर अजहर सहित गोंगपा द्वारा सयुक्त घोषणा करते हुए कहा कि भाजपा सहित गोंडवाना व सतारुढ कांग्रेस अपने ही सरकार के खिलाफ विरोध में आगामी नगरीय निकाय चुनाव में किसी भी प्रकार की भागीदारी नहीं करेगी।

उक्त बैठक में काग्रेस की ओर से काग्रेस जिला अध्यक्ष नजीर अजहर के अलावा जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी, भाजपा की ओर से पूर्व कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े, कृष्णबिहारी जायसवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शैलेश शिवहरे के साथ सभी बड़े नेता मौजूद रहे।
कोरिया बचाव मंच की बैठक के अहम फैसले
👉🏻आदिवासी समुदाय दावा आपत्ति में काफी संख्या में भाग लेंगे। समुदाय के एक एक व्यक्ति इसमे शामिल होकर लिखित आपत्ति करेंगे।
👉🏻कोडयागढ़ को बचाने आदिवासी समुदाय और बढ़े स्तर पर आगे आएगा।
👉🏻सर्व आदिवासी समाज, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सब एक साथ मिलकर लड़ेंगे।
👉🏻500 से अधिक आदिवासी समुदाय के लोग सीएम से जाकर मिलेंगे।
👉🏻ज्यादा से ज्यादा खड़गवां के लोग रीट पिटीशन में कोर्ट जाएंगे।
रीट पिटीशन आदिवासी समुदाय ही लगाए। हर समाज के लोग रीट पर जाएंगे।
👉🏻आंदोलन, विरोध और घेराव किया जाएगा। इसमे ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग लाना सुनिश्चित किया जाएगा।
👉🏻महामहिम राज्यपाल महोदया ने अधिसूचना से अपनी अज्ञानता जताई है। इसे लेकर भी आगे काम किया जाएगा।
👉🏻कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों के साथ संसदीय सचिव अपने अपने पदों से इस्तीफा दे। सभी जिला पंचायत, जनपद सदस्य, सरपंच सभी पत्र लिखकर राज्यपाल को पत्र लिखकर बताए।
👉🏻 दावा आपत्ति में 10 हजार से ज्यादा लगाई जाएगी, हर घर से दावा आपत्ति जाएगी।
👉🏻 कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा वे पद से इस्तीफा दे देंगे।
