Advertisement Carousel

प्रेमिका पत्नी और बेटी का फरार हत्यारा, मध्यप्रदेश से गिरफ्तार

बलरामपुर / प्रेमिका पत्नी और बेटी के बेरहमी से हत्या करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने मध्यप्रदेश से किया गिरफ्तार। बलरामपुर पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता को दी जानकारी।

बलरामपुर जिले के रघुनाथ नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत 21 जुलाई 2021 को आरोपी के द्वारा अपनी प्रेमिका को वाड्रफनगर में घर के किराए रूम में तथा पत्नी गायत्री वर्मा एवं लड़की की बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर शव को घर में बंद कर फरार हो गया। ट्रिपल मर्डर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वही घटनास्थल पर पुलिस को एक नोट भी प्राप्त हुए थे जिसमें पुलिस को आरोपी की जानकारी मिल गई जिसके आधार पर घटना की जानकारी लगते हैं रघुनाथनगर पुलिस ने धारा 302,201 भादवि एवम चौकी वाड्रफनगर थाना बसंतपुर में 302,201 कायम कर विवेचना में लिया गया। जहां पुलिस अधीक्षक राम कृष्णा साहू टीम गठित करते हुए आरोपी छत्रपति वर्मा को गिरफ्तार करने के लिए टीम को दूसरे राज्य उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश महाराष्ट्र, दिल्ली ,उत्तराखंड रवाना कर दिया। लगभग 106 दिनों की मेहनत के बाद पुलिस को सफलता हासिल हुई। पुलिस को आरोपी छत्रपति वर्मा मंडला मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। जहां आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया। जहां पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

error: Content is protected !!