Advertisement Carousel

किडनी ट्रांसप्लांट के अलावा दुसरा कोई रास्ता नहीं तो आईए अमित की जान बचाए – संपर्क करे 9039507396

शहडोल / मध्यप्रदेश के शहडोल जिले की धनपुरी नगर पालिका क्षेत्र में रहने वाला युवक अमित गुप्ता उर्फ़ (मिंटू) महज 30 वर्ष की उम्र में जिन्दगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है..
अमित की दोनों किडनी खराब हो चुकी है और अब किडनी ट्रांसप्लांट के सिवा और कोई तरकीब नहीं है जिससे अमित की जान बचाई जा सके, लेकिन ना तो अमित की आर्थिक स्थिति इस लायक है की वो अपना इलाज करा सके ना ही इसके परिवार की आर्थिक हालत सही है, लिहाजा अमित गुप्ता की जिन्दगी के बीच आ खडी हुई है उसकी आर्थिक स्थिती, अमित की माँ ने उसे अपनी किडनी देने का फैसला किया है, लेकिन इसके बावजूद किडनी ट्रांसप्लांट कराने में 8 से 10 लाख का खर्च आता है, लेकिन अब इस संकट की घड़ी में इतने पैसे अमित के परिवार के पास नहीं है, लिहाजा अमित ने मीडिया के माध्यम से समाज के लोगो से, समाज सेवी संगठनो से, नेताओं से अपनी जिन्दगी बचाने गुहार लगाई है, अमित की जिन्दगी बचाने के लिए अगर आप सहयोग करना चाहते है तो इस मोबाइल पर खुद सीधे अमित से बात कर मामले की सच्चाई जान सकते है और इनका सहयोग कर अमित गुप्ता की जिन्दगी बचाने में सहयोग कर सकते है..
आप इस मोबाइल नंबर पर अमित से बात कर उसकी मदद कर सकते है-  9039507396
error: Content is protected !!