Wednesday, March 19, 2025
Uncategorized घरेलू सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, रायपुर में 1124...

घरेलू सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, रायपुर में 1124 रुपए का मिलेगा सिलेंडर

-

रायपुर / पेट्रोलियम कंपनियों ने रसोई गैस का दाम एक बार फिर बढ़ा दिया है। अब यह 50 रुपए अधिक कीमत पर मिलेगा। रायपुर में अभी तक 14.2 किलोग्राम घरेलू रसोई गैस की कीमत एक हजार 74 रुपए थी। बुधवार से ही नई दर से एक हजार 124 रुपए की कीमत पर सिलेंडर मिलने लगा है। अब से ठीक एक साल पहले यानी जुलाई 2021 में यही सिलेंडर केवल 906 रुपए में उपलब्ध था। इधर गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के साथ ही प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है। महंगाई को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने हो गई है। 

पिछले 12 महीनों में रसोई गैस की कीमतों में 218 रुपए का इजाफा हो चुका है। रायपुर के रसोई गैस की कीमतों पर नजर डालें तो जुलाई 2021 में इसकी कीमत 906 रुपए थी। अगस्त में इसमें 25 रुपए की बढोत्तरी की गई। सितंबर में इसकी कीमत में 25 रुपए और जुड़ गए। अक्टूबर 2021 में 15 रुपए का इजाफा हुआ। नवम्बर 2021 से मार्च 2022 तक कीमतें लगभग स्थिर बनी रहीं।

अप्रैल 2022 में रसोई गैस की कीमतों में 77 रुपए और मई में 53 रुपए का इजाफा किया गया। वहीं अब तक एक सिलेंडर एक हजार 24 रुपए में उपलब्ध था। रायपुर में गैस एजेंसी के संचालक आशीष वाजपेयी ने बताया, आज से एक हजार 124 रुपए में घरेलू रसोई गैस का सिलेंडर मिलेगा। नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। उन्होंने कहा, कंपनियों ने पिछले दो महीनों में लगातार कीमतें बढ़ाई हैं।

Latest news

गरियाबंद के हाथबाय जंगल में जले हुए शव के टुकड़े मिले, इलाके में सनसनी

गरियाबंद। जिले के हाथबाय जंगल में एक दिल दहला देने वाली घटना...

सीएम विष्णु देव साय का दिल्ली दौरा – राज्य हित के महत्वपूर्ण फैसलों की दिशा में ठोस कदम

रायपुर 19 मार्च 2025/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने दो दिवसीय नई दिल्ली...

सचिन पायलट ने जेल में बंद कवासी लखमा से की मुलाकात, बीजेपी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

रायपुर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने मंगलवार को रायपुर सेंट्रल जेल...
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आरक्षक भर्ती घोटाले और महतारी सदन निर्माण पर जमकर हंगामा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र मंगलवार को काफी हंगामेदार रहा। सदन में...

छत्तीसगढ़ विधानसभा में गृहमंत्री विजय शर्मा के बयान से गरमाई सियासत

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 14वें दिन गृहमंत्री विजय शर्मा...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!