Advertisement Carousel

राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में मानव चेन बनाएंगे भाजपा कार्यकर्ता- बृजमोहन अग्रवाल

1000 महिलाएं केसरिया साड़ी में आरती तिलक करेगी राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का

रायपुर । भाजपा एकात्म परिसर में पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी के आगमन की तैयारियों के मद्देनजर रायपुर दक्षिण विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक ली।


उन्होंने कहा यह भाजपा में ही संभव है कि उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष सीधे बूथ अध्यक्ष से चर्चा करें । क्योंकि बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर भाजपा का आम कार्यकर्ता ही पूरा कर सकता है।
बैठक को भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने भी संबोधित किया। बैठक में छगन मूंदड़ा, सुभाष तिवारी ,मीनल चौबे, ओमकार बैस, अंजय शुक्ला, अनुराग अग्रवाल , योगी अग्रवाल ,मुरली शर्मा, सलीम राज,संजू नारायण ठाकुर,ललित जयसिंह, तुषार चोपड़ा ,सचिन मेघानी, महेश शर्मा, मुकेश पंजवानी, सालिक ठाकुर,प्रवीण देवड़ा,मनोज वर्मा, चंद्रपाल धनगर,सरिता आकाश दुबे,मृत्युंजय दुबे रामकृष्ण धीवर, मंजुल मयंक श्रीवास्तव ,महादेव नायक, पन्ना दुबे,सहित मंडल अध्यक्ष, पार्षद व कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

error: Content is protected !!