जगदलपुर /वन विभाग के जांच दल पैगोलिन स्केल की तस्करी करते हुए 5 लोगों को पकड़ा है, शहर के हाता ग्राउंड के नजदीक संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी करके दोनों संदिग्ध को पकड़ लिया गया.
आरोपियों के पास ee प्लास्टिक बैग में लगभग 12 केजी पैगोलिन स्केल जप्त किए गए, इस कार्यवाही में वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया और कंजर्वेशन कोर सोसायटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही आरोपियों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर टीम ने 11 फरवरी और 12 फरवरी को लगातार 4 छापेमारी की जिसमें दूसरी छापेमारी में लगभग 6.9 केजी पंगलीन स्केल और तीसरी छापेमारी में 6 तेंदुए के नाखून तीनों जगदलपुर में और चौथी कार्यवाही दंतेवाड़ा में 4 स्टार कछुए, कुल मिलाकर सगभग 19 केजी पेंगोलिन स्केल 6 तेंदुए के नाखून जोकि वन्यजीव अनुसूची प्रथम में आते हैं, 4 स्टार कछुए चौथी अनुसूची में जाते हैं, एक बोलेरो, टो मोटरसाइकिल जप्त किए गए.
कुल मिलाकर 5 अपराधी गिरफ्तार किए गए और आगे की कार्यवाही हेतु जगदलपुर परीक्षेत्र कार्यालय लाए गए, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है ।
