बिलासपुर / सीपत पुलिस और वन विभाग ने तेंदुआ का शिकार करने वाले 5 शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से दो नाखून, दो दांत और शिकार में उपयोग किए गए बिजली के तार कुल्हाड़ी, तीर-धनुष आदि जब्त कर लिए है।
पिछले दिनों सोठी सर्किल बिटकुला बीट घानाकछार जंगल के नाले में एक तेन्दुआ मृत हालत में मिला था। सूचना होते ही वन के सभी बड़े अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे थे। तेंदुआ का शव देखते ही स्पष्ट हो गया था कि मामला शिकार का है। 11 फरवरी को दो लोगों को पकड़ा गया। जिसमें संतोष कुमार धनुहार पिता सगन साय धनुहार उम्र 35 वर्ष पता धनुहार पारा, निरतु, नंदकुमार पटेल पिता बिसालिक राम पटेल उम्र 50 वर्ष बंगलाभाठा- निरंत जिला – बिलासपुर ने साथियों के साथ शिकार करना स्वीकार किया और विद्युत करंट से शिकार करना बताया।
दोनों आरोपियों की निशानदेही पर शिकार में सलिप्त 3 अन्य आरोपियों तीजराम पटेल ( उर्फ भकाचंद ) पिता लच्छी राम पटेल , समारू ( उर्फ संजय ) धनुहार पिता लटी राम धनुहार उम्र 35 वर्ष पता छिंदपानी , फूल सिंह यादव पिता मंजरू यादव उम्र 70 वर्ष निरंतु , समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया।आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2 939 50 एवं 51 के तहत् कार्रवाई कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक रिमाण्ड पर जेल में भेज दिया है।
