रायपुर / आर डी इवेंट के बैनर तले मायाराम सुरजन हॉल में 1990 दशक के सुपरहिट गीतों पर आधारित संगीतमयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहाँ आर डी इवेंट के कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक नग़मों से उपस्थित संगीत प्रेमियों का दिल जीत लिया।
इस संगीतमय शाम में 1990 दशक के बेहतरीन नग्मे जैसे मेघा रे मेघा रे, देखो मैने देखा हैं एक सपना, पापा कहते हैं बड़ा काम करेगा, जादु तेरी नजर खुशबू तेरा बदन, जब हम जवां होंगे, सुन बेलिया शुक्रिया मेहरबानी तू कहे तो नाम तेरे कर दु सारी जवानी गीतों को दर्शकों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम में सलीम संजरी डायरेक्टर आर डी इवेंट, अजय श्रीवास, विजय निहाल, दीपक अग्रवाल, संचिता भटाचार, रिधी दास गुप्ता, गोल्डन साहू, कवलजीत कौर, बसन्त दीप, शेख आफरीन, टी पार्थ सारथी ने अपनी जोरदार प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में सफल मंच संचालन लक्ष्य टारगेट ने किया।
आपको बता दे कि आर डी इवेंट के डायरेक्टर सलीम संजरी हैं जो राजधानी रायपुर में काफी समय से संगीत के क्षेत्र में काम कर रहे हैं और सैकडों उभरते कलाकारों को समय पर मंच प्रदान करते हैं।



