देश विदेश / आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद ने ‘मिल्ली मुस्लिम लीग’ नाम से अपनी पार्टी की स्थापना की है।
2008 मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और आतंकी हाफिज सईद के संगठन जमात-उद-दावा ने चुनावी राजनीति का में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। सईद की राजनीतिक पार्टी का नाम ‘मिल्ली मुस्लिम लीग’ है। जमात-उद-दावा के वरिष्ठ सदस्य सैफुल्लाह खालिद को पार्टी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
हाफिज सईद इस साल की शुरुआत से ही पाकिस्तान में नजरबंद है। अमेरिका ने जमात उद दावा के संस्थापक हाफिज सईद की गिरफ्तारी कराने के लिए सूचना देने पर 10 लाख डॉलर का इनाम भी रखा है। हाफिज 2008 नवंबर में हुए मुंबई बम धमाकों का भी मुख्य आरोपी है।
कश्मीर में हिंसा और अलगाववादियों को भी सईद बढ़ावा देता रहा है। इसके अलावा भारत में कई बम धमाकों और हिंसा की वारदातों में भी उसका नाम शामिल है।
सईद की ओर से राजनीति में आने का ऐलान ऐसे समय पर किया गया है जब पाकिस्तान में राजनीतिक उथल-पुथल का माहौल है।
