अमेठी / कांग्रेस उपाध्यक्ष और अमेठी से सांसद राहुल गांधी की मुश्किलें उनके गढ़ कहे जाने वाले इलाके में ही कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले 6 महीने से अमेठी का दौरा न करने की वजह से अब राहुल गांधी के लापता होने का पोस्टर जगह-जगह लगाया गया है।
एक tv चैनल के अनुसार गौरीगंज में लगे पोस्टर में यह भी कहा गया है कि जो कोई भी उनकी जानकारी देगा उसे उचित इनाम दिया जाएगा। पोस्टर में यह भी दिखाया गया है कि उनकी गैर मौजूदगी में सांसद निधि से होने वाले विकास कार्य पुरी तरह ठप हो गए हैं।
बीते रविवार रात लगे ये पोस्टर सोमवार सुबह से आमजनो के मध्य चर्चा का विषय बन हुआ हैं। साथ ही पोस्टर में यह लिखा गया है कि उनके इस व्यवहार से अमेठी की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है।
हालांकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे विरोधियों की साजिश बताया है।
