Monday, April 21, 2025
बड़ी खबर वरिष्ठ पत्रकार शशिकांत कोन्हेर का निधन,लंबे समय से चल...

वरिष्ठ पत्रकार शशिकांत कोन्हेर का निधन,लंबे समय से चल रहे थे बीमार….

-

बिलासपुर। शहर के वरिष्ठ पत्रकार, बिलासपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष व लोकस्वर टीवी, लोकस्वर.in के पूर्व संपादक शशिकांत कोन्हेर का सोमवार की शाम निधन हो गया है, वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे, हाल हीं में उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई थीं, जिसके चलते अस्पताल में उन्हें कई दिनों तक भर्ती किया गया था। वहीं डिस्चार्ज होने के बाद ऑक्सीजन की मदद से घर पर वे स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। शनिवार की शाम अचानक वे बेहोश होकर गिर गए, जिन्हें तत्काल निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया।

वेंटिलेटर में रखने क बाद इलाज शुरू किया गया। मगर उनके शरीर ने साथ नहीं दिया। सोमवार की शाम को डॉक्टरों ने वेंटिलेटर से बाहर निकालकर उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहार है। वे व्याख्याता प्रशांत कोन्हेर के बड़े भाई तथा प्रतीक और परितोष कोन्हेर के पिता थे।उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार की सुबह 10 बजे निवास स्थान चांटापारा तिलकनगर से सरकंडा मुक्तिधाम के लिए रवाना होगी। जहां उन्हें पंचतत्व में विलीन किया जायेगा।

Latest news

- Advertisement -

कांदूल में अवैध गैस रिफिलिंग करते दो आरोपी गिरफ्तार

एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट और मुजगहन पुलिस की...

राजधानी के सभी वार्डों में खुलेंगे महतारी सिलाई केंद्र, सांसद बृजमोहन ने दिए निर्देश

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना भाजपा सरकार की प्राथमिकता: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!