Advertisement Carousel

राहुल गांधी का योगी आदित्यनाथ पर हमला, कहा- कानून का राज होना चाहिए, न कि पुलिस का

नई दिल्ली।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर मंगेश यादव एनकाउंटर मामले में हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कानून का राज होना चाहिए, न कि पुलिस का। राहुल गांधी ने सवाल किया कि कौन जिएगा और कौन नहीं, इसका फैसला अदालत करेगी या पुलिस?

उन्होंने आगे कहा, “उत्तर प्रदेश में पुलिस का राज है, जहां एनकाउंटर के नाम पर लोगों को मारा जा रहा है। यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है और हमें इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।”

राहुल गांधी के इस बयान के बाद, राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। विपक्षी दलों ने राहुल गांधी के बयान का समर्थन किया है, जबकि भाजपा ने इसकी निंदा की है।

error: Content is protected !!