Advertisement Carousel

रतन टाटा के निधन पर देश भर में शोक की लहर,महाराष्ट्र और झारखंड में एक दिन का राजकीय शोक…

मुंबई । टाटा ग्रुप के मानद चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर देशभर में शोक की लहर फैल गई है। 86 वर्षीय रतन टाटा का देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

रतन टाटा के निधन पर महाराष्ट्र और झारखंड सरकार ने एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। रतन टाटा के सम्मान में दोनों राज्य सरकारों ने राजकीय शोक का ऐलान किया है।  इस दौरान सरकारी दफ्तरों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे और किसी भी तरह के मनोरंजन के कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने रतन टाटा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान से किए जाने का निर्देश दिया है।

error: Content is protected !!