Thursday, May 1, 2025
हमारे राज्य सीएम साय ने नालंदा परिसर समेत 137 करोड़ के...

सीएम साय ने नालंदा परिसर समेत 137 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

-

रायगढ़।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ जिले को नालंदा परिसर समेत 137 करोड़ 55 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को रायगढ़ के किसानों ने धान से तौल कर स्वागत किया। धान खरीदी का सर्वाधिक मूल्य 31 सौ रुपए दिए जाने और बकाए बोनस के भुगतान के लिए किसानों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले के 35 पीएम आवास हितग्राहियों को आवास पूरा करने पर पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसके अलावा कई अन्य कार्यो का लोकार्पण किया गया है। वहीं लगातार विकास के नए आयाम से रायगढ़ विकसित शहर की दिशा में अग्रसर हो रहा है।

उदघाटन समारोह में वित्त मंत्री ओ पी चौधरी का उद्बोधन में कहां की दिन हम जनादेश दिवस के रूप में मना रहे हैं। आज 137 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया है।

रायगढ़ में केलो डैम का निर्माण अधूरा रहा। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के कार्यकाल में डैम के काम पूरा कर लिया गया। किंतु नहरों का काम पूरा नहीं होने से किसानों तक डैम का पानी नहीं पहुंच पाया। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में हम नहरों का काम पूरा करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। इसके लिए बजट में राशि का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व रायगढ़ के लिए अनेक विकास कार्य लगातार शुरू किए जा रहे है। प्रयास विद्यालय की शुरुआत रायगढ़ में हुई है। यहां स्कूली पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी यहां करवाई जाएगी।रायगढ़ में हार्टिकल्चर कॉलेज खुलने जा रहा है। रायगढ़ की पहचान चक्रधर समारोह को नए कलेवर में फिर से आयोजित किया गया।

Latest news

बिलासपुर पुलिस ने नशीले पदार्थ व हथियारों के साथ शातिर अपराधी को दबोचा

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थों...
- Advertisement -

सीएम साय से नक्सल हिंसा पीड़ितों के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

बस्तर को नक्सलवाद से पूर्णतः मुक्त कराने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध...

“ऐतिहासिक अन्यायों को सुधारने का साहस और संकल्प है मोदी जी में”: वक्फ विधेयक पर रायपुर में बोले डॉ. जितेंद्र सिंह

रायपुर, 1 मई:केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान राज्य...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!