नारायणपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति और पुलिस के नक्सल उन्मूलन अभियान से प्रभावित होकर नारायणपुर जिले में 9 नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों में डीकेएमएस अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कई जनमिलिशिया सदस्य शामिल हैं।
आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों ने बताया कि उन्हें नक्सल संगठन के विचारों से मोहभंग हो गया था। संगठन में शोषण और क्रूर व्यवहार से परेशान होकर उन्होंने मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति ने उन्हें नई उम्मीद दी है।
पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को प्रोत्साहन राशि और पुनर्वास योजना के तहत सभी सुविधाएं दी जाएंगी। साथ ही उन्होंने नक्सल संगठन के अन्य सदस्यों से अपील की कि वे भी भयमुक्त होकर आत्मसमर्पण करें और शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं।
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की सूची:
- सन्तु राम वड़दा (डीकेएमएस अध्यक्ष)
- मासा उर्फ थर्रो वड़दा (डीकेएमएस उपाध्यक्ष)
- पुनउ राम वड़दा (मिलिशिया सदस्य)
- रमेश वड़दा (मिलिशिया सदस्य)
- अजय कुमार ध्रुव (मिलिशिया सदस्य)
- सुदील कुमार कुमेटी (मिलिशिया सदस्य)
- अनिल वड़दा (1 लाख इनामी मिलिशिया सदस्य)
- करवे वड़दा (डीकेएमएस सदस्य)
- आयतु उसेण्डी (मिलिशिया सदस्य)