Wednesday, February 19, 2025
हमारे राज्य भाजपा पर जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं के परिश्रम...

भाजपा पर जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं के परिश्रम की जीत हुई -देवेन्द्र तिवारी

-


बैकुंठपुर – भारतीय जनता पार्टी ने कोरिया जिले के एकमात्र नगरीय निकाय चुनाव मे अध्यक्ष पद पर प्रचंड विजय हासिल कर ली है। जिले के नवगठित नगर पंचायत पटना मे भाजपा की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्रीमती गायत्री सिंह काफ़ी बड़े अंतर से जीत दर्ज कर प्रथम नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने कीर्तिमान स्थापित कर ली है, साथ ही भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी वार्ड पार्षद वार्ड क्रमांक – 2 अहिबरन सिंह, वार्ड क्रमांक -3 निर्मला पोया, वार्ड क्रमांक- 7 प्रमिला सिंह, वार्ड क्रमांक -10 ज्योति देवांगन, वार्ड क्रमांक – 12 रेखा वर्मा निर्वाचित हुई।


कोरिया जिले के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एवं जिला संगठन के लिए यह चुनाव किसी चुनौती से कम नहीं था। ग्राम पंचायत से हाल में ही बने नगर पंचायत में अध्यक्ष पद हेतु आरक्षण सामान्य श्रेणी के लिए होने के बावजूद एक आदिवासी वर्ग से भाजपा द्वारा उम्मीदवार बनाने को लेकर असंतोष की बातें भी आयीं थी, इस निर्णय को लेकर जिला संगठन की आलोचना भी हुई थी। किन्तु जिला अध्यक्ष ने स्थानीय विधायक एवं वरिष्ठ नेताओं को विश्वास में लेकर आदिवासी महिला जनप्रतिनिधि को चुनाव मैदान में उतारा और अपनी रणनीति में आखिरकार सफलता पायी।


अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबले में अध्यक्ष पद पर भाजपा की श्रीमती गायत्री से ने जीत दर्ज कर ली. गायत्री सिंह लोकप्रिय चेहरा है, लगातार दो बार ग्राम पंचायत पटना की सरपंच रही है, इसी कारण उनकी अपनी अलग पहचान बनी हुई है, यही कारण है कि भाजपा ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया और परिणाम भी भाजपा के लिए उत्साहित करने वाला आया है, जातीय समीकरण और राजनैतिक इतिहास पर गौर किया जाये तो पटना कांग्रेस का गढ़ रहा है, किन्तु भाजपा ने भाजपा कि समर्थक सरपंच रही गायत्री सिंह को मैदान में उतार कर बाजी अपने पक्ष में कर ली और कांग्रेस अंतरकलह का शिकार हो गयी।


जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया – भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने पटना की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि जनता का भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास है, मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन ने छत्तीसगढ़ के चहुमुखी विकास की शुरुआत कर दी है, आने वाले समय में पटना नगर पंचायत एक व्यवस्थित और सर्वसुविधा युक्त शहर बनेगा।कार्यकर्ताओं के परिश्रम ने आज अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों की इतनी बड़ी जीत दिलाई है, पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्पण और निष्ठा ही हमारी ताकत है, हम एकजुट होकर विजय को सुनिश्चित करते है, आगे भी हमारा विजय अभियान चलेगा। श्री तिवारी ने बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े सहित जिले के सभी नेताओं और प्रत्येक कार्यकर्त्ता को इस ऐतिहासिक विजय अभियान में मेहनत व जीत केलिए बधाई दिया है, पटना नगरवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए पटना के विकास के लिए योजनापूर्वक कार्य करने का वचन दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest news

पूर्व प्रधान पाठक के घर लाखों की डकैती, नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

मुंगेली। जिले के लोरमी थाना क्षेत्र के मसना गांव में बीती रात...

बांग्लादेशी नागरिकों को पनाह देने वाला फरार, रायपुर पुलिस ने जारी किया लुक आउट सर्कुलर

रायपुर। अवैध रूप से बांग्लादेशी नागरिकों को शरण देने और फर्जी दस्तावेज तैयार...

श्री राम जानकी महायज्ञ का आयोजन 21 से 27 फरवरी 2025 तक

बैकुंठपुर, कोरिया – धार्मिक आस्था और श्रद्धा का अनुपम संगम श्री राम जानकी...

गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने का प्रस्ताव पारित करें : साईं मसन्द

परम धर्म संसद 1008 के तत्वावधान में गौ प्रतिष्ठा अभियान जारी सलधा, बेमेतरा। भारत...
- Advertisement -

कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव पर कार्रवाई की मांग, भीतरघात और खुलाघात का आरोप

बिलासपुर। कांग्रेस पार्टी में एक नया विवाद सामने आया है, जिसमें कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के खिलाफ...

हार से हाहाकार, सुझावों की बौछार! कांग्रेस में घमासान, बीजेपी की चुटकी

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के खेमे में नाराजगी थमने का नाम नहीं ले...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!