Advertisement Carousel

‘आर्मी ट्रेनिंग’ के नाम पर युवतियों से बर्बरता, बेल्ट से की गई पिटाई — वीडियो वायरल


रायपुर, 22 जून — राजधानी रायपुर से एक शर्मसार कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आर्मी ट्रेनिंग के नाम पर युवतियों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। वीडियो में युवतियों को बेल्ट से पीटते हुए देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि यह प्रशिक्षण एक निजी संस्था द्वारा दिया जा रहा है, जिसे ‘आर्मी की ट्रेनिंग’ बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो में युवाओं के साथ मारपीट कर रहा युवक टी-शर्ट पर एक संस्था का नाम पहने नजर आ रहा है, जिससे इस कथित ‘ट्रेनिंग’ के पीछे संगठित ढांचे की आशंका गहराई है। वीडियो में एक युवक गौरव कुमार को पिटाई करते हुए दिखाया गया है, जो युवतियों के साथ क्रूरता की हदें पार करता नजर आ रहा है।

वीडियो के एक दृश्य में एक युवती डर के मारे कांपती दिख रही है, जबकि दूसरी बुरी तरह सहमी हुई है। बावजूद इसके, गौरव कुमार नामक युवक अपनी हिंसक हरकतें जारी रखता है।

एक अन्य वीडियो में एक पगड़ीधारी युवक एक लड़की के पेट पर पांव रखकर खड़ा दिखाई देता है, जो न सिर्फ हैरान करने वाला है बल्कि पूरी मानवता को झकझोर देने वाला दृश्य है।

न्यूज़ पेज 13 इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता, लेकिन सामने आए दृश्य चिंताजनक हैं और यह सवाल उठाते हैं कि क्या इस प्रकार की ‘ट्रेनिंग’ के नाम पर युवाओं के मन में भय भरने की कोशिश हो रही है?

प्रशासन और पुलिस से मामले में हस्तक्षेप कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। अभी तक इस घटना को लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


error: Content is protected !!