Advertisement Carousel

राज्योत्सव 2017 मे बालीवुड के सिंगर सुखविंदर सिंह के तरानों से गूंजेगा छत्तीसगढ़

रायपुर / छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर नया रायपुर में एक नवंबर से 5 नवंबर तक आयोजित हो रहे राज्योत्सव के पहले दिन जहां बालीबुड के प्लेबैक सिंगर सुखविंदर सिंह के गानों का लोग लुत्फ उठाएंगे वहीं समारोह के समापन दिवस पर बालीवुड के ही दूसरे प्लेबैक सिंगर के.के. के तरानों की रहेगी धूम। इसके साथ ही गुजरात और छत्तीसगढ़ राज्य के कलाकार अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहेंगे। 
     नया रायपुर के पं. श्यामाप्रसाद मुखर्जी औद्योगिक परिसर में आयोजित होने वाले 5 दिवसीय राज्योत्सव की तैयारियां जोरों पर है। यहां विभिन्न विभागों के विभागीय स्टॉलों के साथ ही प्रतिदिन आयोजित होने वाले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राष्ट्रीय और स्थानीय कलाकार मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे। एक नवंबर को शाम 4 बजे से उद्घाटन समारोह और बालीवुड (मुम्बई) के पार्श्वगायक सुखविंदर सिंह की प्रस्तुति होगी। तेरे नाम.., सुल्तान.., जय हो.., बंजारा.., चक दे इण्डिया.., होले-होले.., छैंया-छैंया.., ताल से ताल मिला.. जैसे अनेक सुपरहिट गानों में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले सुखविंदर सिंह के तराने लोगों को राज्योत्सव के शुभारंभ दिन सुनने को मिलेंगे। इसके साथ ही पहले दिन सैण्ड आर्ट पर छत्तीसगढ़ की विकासगाथा, बस्तर व छत्तीसगढ़ बैण्ड, जाकिर हुसैन दल की प्रस्तुति और गुजरात तथा छत्तीसगढ़ के कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होंगी। राज्योत्सव के समापन दिवस 5 नवंबर को शाम 4 बजे से बालीवुड (मुम्बई) के पार्श्वगायक के.के. की प्रस्तुति होगी। डोला रे डोला.., इण्डिया वाले.., खुदा जाने.., जरा सा.., हॉ तू है.., सजदे किये.., इट्स द टाइम टु डिस्को.., तुने मारी एंट्रिया, तड़प तड़प.., जैसे सुपरहिट गाने से लोगों का दिल जीतने वाले के.के. की गायकी का लुत्फ लोग उठा सकेंगे। साथ ही रिद्म ऑफ पंथी, रंग सरोवर ‘लोकमंच‘, क्वीन्स रिद्म और समापन कार्यक्रम आयोजित होगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पास भी जारी किए जा रहे है। ये पास निःशुल्क है।

error: Content is protected !!