Advertisement Carousel

बिलासपुर-रायपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में 3.37 करोड़ का सोना-चांदी जप्त, RPF ने संदिग्ध यात्री को पकड़ा

Business concept.

रायपुर / नागपुर मंडल RPF की मंडल टास्क टीम ने एक बड़ी कार्रवाई कर बिलासपुर-ईतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस में लगभग 3.37 करोड़ रुपये मूल्य के सोने और चांदी के जेवरात बरामद किए।

यह कार्रवाई आमगांव से गोंदिया के बीच स्लीपर कोच S-06 में हुई।


मिली जानकारी के अनुसार, RPF टीम को यह सफलता मुखबिर की सूचना मिलने के बाद हासिल हुई। गोंदिया स्टेशन पर गाड़ी के आगमन के दौरान टीम ने एक संदिग्ध यात्री की तलाशी ली। संदिग्ध ने अपनी पहचान नरेश पंजवानी (55 वर्ष), निवासी श्रीनगर, बम्बा भवन के पास, गोंदिया के रूप में बताई।


RPF अधिकारियों के मुताबिक, तलाशी के दौरान यात्री के पास बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के गहने और ज्वेलरी बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 3.37 करोड़ रुपये बताई जा रही है।


RPF अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध को हिरासत में लेकर मामले की आगे जांच की जा रही है। गहनों की वास्तविकता और चोरी या तस्करी से जुड़े कनेक्शन की पुष्टि के लिए टीम छानबीन कर रही है।


यह कार्रवाई राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। RPF ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें सोने-चांदी की तस्करी या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी हो तो तुरंत स्थानीय RPF/रेलवे अधिकारियों को सूचित करें।

error: Content is protected !!