Sunday, June 29, 2025
खेल-जगत जन्मदिन विशेष - विराट कोहली अपने नाम से गरीब...

जन्मदिन विशेष – विराट कोहली अपने नाम से गरीब बच्चों के लिए चलाते हैं संस्था और भी दिलचस्प बातें… पढ़े पुरी खबर

-

विराट का जीवन – विराट कोहली का जन्म 5 नवम्बर 1988 को दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उसके पिता प्रेम कोहली एक अपराधिक वकील और माता सरोज कोहली एक गृहिणी है। उन्हें एक बड़ा भाई विकाश और एक बड़ी बहन भावना भी है। उनके परिवार के अनुसार जब कोहली 3 साल के थे तभी उन्होंने क्रिकेट बैट हात में ली थी, और अपने पिता को बोलिंग करने कहा था। कोहली उत्तम नगर में बड़े हुए और विशाल भारती पब्लिक स्कूल से शिक्षा ग्रहण की। 1998 में, पश्चिमी दिल्ली क्रिकेट अकादमी बनी और कोहली 9 साल की आयतु में ही उसमे शामिल हुए। कोहली के पिता ने तभी कोहली को अकादमी में शामिल किया जब उनके पडोसी ने उनसे कहा की, “विराट को गल्ली क्रिकेट में समय व्यर्थ नही करना चाहिये बल्कि उसे किसी अकादमी में व्यावसायिक रूप से क्रिकेट सीखना चाहिये।” राजीव कुमार शर्मा के हाथो कोहली ने प्रशिक्षण लिया और सुमित डोगरा अकादमी में मैच भी खेला। 9 वी कक्षा में उन्हें सविएर कान्वेंट में डाला गया ताकि उन्हें क्रिकेट प्रशिक्षण में मदद मिल सके। खेलो के साथ ही कोहली पढाई में भी अच्छे थे, उनके शिक्षक उन्हें, “एक होनहार और बुद्धिमान बच्चा बताते है।”

18 दिसम्बर 2006 को ब्रेन स्ट्रोक की वजह से काफी दिनों तक आराम करने के बाद उनके पिता की मृत्यु हो गयी। अपने प्रारंभिक जीवन को याद करते हुए कोहली एक साक्षात्कार में बताते है की, “मैंने अपने जीवन में बहोत कुछ देखा। मैंने युवा दिनों में ही अपने पिता को खो दिया, जिससे पारिवारिक व्यापार भी डगमगा गया था, इस वजह से मुझे किराये की रूम में भी रहना पड़ा। ये समय मेरे और मेरे परिवार के लिए काफी मुश्किल था। आज भी उस समय को याद करते हुए मेरी आँखे नम हो जाती है।” कोहली के अनुसार, बचपन से ही क्रिकेट प्रशिक्षण में उनके पिता ने उनकी सहायता की थी। “मेरे पिता ही मेरे लिए सबसे बड़ा सहारा थे।” वही थे जो रोज़ मेरे साथ खेलते थे। आज भी कभी-कभी मुझे उनकी कमी महसुस होती है।

विराट को सचिन का उत्तराधिकारी माना जाता है –
** विराट कोहली को बचपन में उनके कोच अजीत चौधरी ने एक निकनेम दिया था और वह निकनेम चीकू था।
** भारतीय खिलाड़ियों में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट के नाम है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक दिवसीय मैच में 52 गेंदों पर 100 रन बनाए थे।
** विराट कोहली टैटू के शौकीन हैं। उन्होंने चार बार टैटू बनवाएं हैं। समुराई यौद्धा वाला टैटू उन्हें सबसे अधिक पसंद है।
** 2006 में रंजी ट्रॉफी के एक खास मैच में कर्नाटका के विरुद्ध खेलते वक्त उनके पिता प्रेम कोहली का निधन हो गया था। फिर भी उन्होंने टीम को नहीं छोड़ा और दिल्ली की तरफ से अपना रंजी पदार्पण किया।
** कोहली अपने फैशन सेंस के लिए भी जाने जाते हैं। उनका नाम 10 बेहतरीन कपड़े पहनने वाले आदमियों में शामिल हैं। इस सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का नाम भी शामिल है।
** अभी वे एक दर्जन से भी ज्यादा ब्रांड्स के लिए प्रचार करते हैं। माना जाता है कि वह खास ‘विसल्स’ क्लब जिसमें 100 रुपए से ज्यादा के ब्रांड्स का प्रचार करने वाले खिलाडी शामिल हैं का भी हिस्सा हैं।
** विराट की लड़कियों में लोकप्रियता गजब की है। उन्हें खून से लिखे प्रेम पत्र मिलना बहुत सामान्य बात है।
** विराट कोहली कम उम्र में करिश्मा कपूर को पसंद करते थे।
** विराट को स्वादिष्ट खाना पसंद है जब वे दुनिया में कहीं भी यात्रा करते हैं। घर होने पर उन्हें अपनी मम्मी के हाथों की बनी मटन बिरयानी और खीर पसंद है।
** 2013 में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के हाथों से उन्हें अर्जुन अवॉर्ड प्राप्त हुआ था।
** सचिन तेंदुलकर और सुरेश रैना के अलावा विराट ही अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपने 22वें जन्मदिन से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना शतक पूरा कर लिया था।
** 23 साल की उम्र में विराट कोहली ने ICC का क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब 2012 में जीता था।
** विराट कोहली अकेले टीम इंडिया के एक मात्र सदस्य थे, जिन्होंने फिल ह्यूजेस के अंतिम संस्कार में भाग लिया था।
** विराट कोहली अपने नाम से गरीब बच्चों के लिए एक संस्था चलाते हैं। जिसका नाम विराट कोहली फाउंडेशन है।
** विराट कोहली भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान थे जब यह टीम 2008 में अंडर-19 का वर्ल्ड कप जीती थी।

virat-kohli

और करीब से जाने अपने विराट को –

विराट कोहली एक अंतर्राष्ट्रीय भारतीय क्रिकेटर है। वे दाये-हात के बल्लेबाज है और कभी-कभी दाये-हात से बोलिंग भी कर लेते है। वे अभी टेस्ट क्रिकेट की भारतीय टीम के कप्तान और वन-डे क्रिकेट की भारतीय टीम के उप-कप्तान है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वे रॉयल चैलेंजर बंगलौर के कप्तान है। उन्होंने घरेलु क्रिकेट में विविध-उम्र की टीम में दिल्ली का प्रतिनिधित्व भी किया है। वे अंडर-19 टीम में भारत के कप्तान थे जिसने 2008 में मलेशिया के अंडर-19 विश्वकप में इतिहास रचा था। इसके कुछ महीनो बाद ही उन्होंने श्रीलंका के विरुद्ध अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुवात की थी। शुरू-शुरू में उन्हें टीम में आरक्षित खिलाडी के रूप में रखा जाता था, लेकिन जल्द ही वन-डे क्रिकेट में मध्यक्रम में उन्होंने अपने आप को साबित किया। 2011 में विश्वकप जितने वाली भारतीय टीम में से एक विराट कोहली थे। कोहली ने 2011 में वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ किंग्स्टन में अपना पहला टेस्ट मैच खेला। 2013 से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में अपने शतको के कारण उन्हें “वन-डे स्पेशलिस्ट” के नाम से जाना जाता है। इसी साल वे ICC की वन-डे रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर भी पहोचे। उस समय अपने करियर में वे पहली कार वन-डे बैट्समैन की लिस्ट में पहले स्थान पर पहोचे थे। बाद में उन्हें 20-20 प्रारूप में भी सफलता मिली, वे ICC की सर्वश्रेष्ट 20-20 बैट्समैन की सुची में भी शीर्ष पर रहे। कोहली को 2012 में भारतीय वन-डे टीम के उप-कप्तान के रूप में नियुक्त किया गया, और बहोत से समय भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अनुपस्थिति में भी वे टीम की बागडोर सँभालते है। धोनी के 2014 में टेस्ट से सन्यास लेने के बाद से ही कोहली को टेस्ट टीम की कप्तानी सौपी गयी। कोहली ने अपने नाम कई रिकार्ड्स किये जिसमे सबसे तेज़ वन-डे शतक, वन-डे क्रिकेट में सबसे तेज़ 5000 रन और सबसे तेज़ 10 वन-डे शतक बनाना भी शामिल है। वे विश्व में अकेले ऐसे बल्लेबाज़ है जिन्होंने लगातार 4 सालो तक वनडे क्रिकेट में 1000 या उस से भी ज्यादा रन बनाये है। 2015 में, वे 20-20 में 1000 रन बनाने वाले दुनिया के सबसे तेज़ बल्लेबाज़ बन गये। कोहली को कई पुरस्कारों से भी नवाजा गया। जैसे की 2012 में ICC ODI प्लेयर ऑफ़ द इयर और BCCI द्वारा 2011-12 का सर्वश्रेष्ट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर। 2013 में, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने अतुल्य योगदान के लिए उन्हें अर्जुन पुरस्कार दिया गया। स्पोर्ट प्रो, एक UK मैगज़ीन, ने कोहली को 2014 में दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा मार्केटेबल व्यक्ति बताया। कोहली ISL की टीम FC गोवा और IPTL फ्रेंचाईसी UAE रॉयल्स के सह-मालक भी है।

Latest news

राजीव भवन में NSUI बैठक के दौरान PCC चीफ दीपक बैज का मोबाइल चोरी

खम्हारडीह पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी रायपुर। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में...

बैकुंठपुर में बड़े उत्साह से सुनी गई मोदी जी की 123वीं ‘मन की बात’

बैकुंठपुर (कोरिया)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 123वीं ‘मन की...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!