Advertisement Carousel

रायपुर में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026’ की प्रांतीय कार्यशाला संपन्न

रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मंगलवार को ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026’ की प्रांतीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों और प्रशिक्षण टोली के सदस्यों ने भाग लिया।


पश्चिम-मध्य क्षेत्रीय संयोजक के.सी. पटेल ने कहा कि भाजपा केवल चुनावी संगठन नहीं, बल्कि विचारधारा आधारित दल है। प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाना और उन्हें सरकार की जनहितकारी योजनाओं का सजग प्रहरी बनाना है। उन्होंने बताया कि 7 मार्च से 14 अप्रैल तक देशभर के ग्रामीण एवं शहरी मंडलों में एक रात और दो दिन (24 घंटे) के अभ्यास वर्ग आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 15 अप्रैल से जिलास्तरीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू होंगे। इस बार प्रशिक्षण मॉड्यूल को आधुनिक और व्यापक स्वरूप दिया गया है।


प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही शक्ति का केंद्र है। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीति, सिद्धांत, संगठनात्मक संरचना और जनसेवा के संस्कारों से समृद्ध किया जाएगा, ताकि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं और नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें। उन्होंने बताया कि मंडल स्तर पर सात प्रमुख विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिनमें पार्टी की विचारधारा, जनसंघ से भाजपा तक का इतिहास, कार्यकर्ता की कार्य-पद्धति, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सोशल मीडिया और आईटी का उपयोग तथा सांस्कृतिक सत्र शामिल हैं। जिलास्तरीय वर्गों में 11 विषयों पर चर्चा होगी।


क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने प्रशिक्षण को संगठन का आधारभूत कार्यक्रम बताते हुए कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन और सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाते हैं। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि यह महाअभियान वैचारिक रूप से दृढ़ और समाजसेवा के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं के निर्माण का प्रयास है।


कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कण्डेय, डॉ. अवधेश जैन, टेकेश्वर जैन, श्रीमती शताब्दी पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!