Advertisement Carousel

रायपुर शहर काजी आरिफ अली फारूखी पद से हटाए गए, महिलाओं को रात में अश्लील कॉल की शिकायत पर कार्रवाई


रायपुर।
रायपुर शहर के काजी आरिफ अली फारूखी को उनके पद से हटा दिया गया है। उन पर महिलाओं को रात में फोन कर अश्लील बातचीत करने की शिकायतें सामने आई थीं।


मिली शिकायतों के आधार पर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की और कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटा दिया।
वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने बताया कि महिलाओं की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कराई गई। शिकायत सही पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए काजी आरिफ अली फारूखी को उनके पद से हटा दिया गया है।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

error: Content is protected !!