Advertisement Carousel

नई दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से हुई मुलाकात, छत्तीसगढ़ विकास और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा


नई दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से आत्मीय मुलाकात हुई। इस दौरान संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति देने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।


बैठक में गरीब, किसान, युवा और मातृशक्ति के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। प्रदेश में विकास कार्यों को तेज करने, संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आम लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।


इस मुलाकात को आगामी समय में छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक मजबूती और विकास कार्यों की दिशा में अहम माना जा रहा है।

error: Content is protected !!