Advertisement Carousel

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पर रायपुर में होगा भव्य “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव”

रायपुर। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रायपुर प्रेस क्लब द्वारा 30 मई को भव्य “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” का आयोजन किया जाएगा।

इस विशेष आयोजन में पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास, वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर मंथन होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पत्रकार, मीडिया विशेषज्ञ और विभिन्न संस्थानों से जुड़े प्रतिनिधि शामिल होंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सत्र बेहद खास रहेगा, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इसके बाद दूसरे सत्र में हिंदी प्रिंट मीडिया की 200 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा और लोकतंत्र में उसकी भूमिका पर चर्चा होगी। वरिष्ठ पत्रकार पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और समाज में उसकी जिम्मेदारी पर अपने विचार रखेंगे।

तीसरा सत्र इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और न्यू मीडिया पर केंद्रित रहेगा। इसमें डिजिटल दौर में मीडिया के सामने आ रही चुनौतियों, फेक न्यूज, सोशल मीडिया के प्रभाव और नए अवसरों पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे।

आयोजन का आकर्षण विशेष सांस्कृतिक संध्या होगी, जिसमें पत्रकार साथियों की प्रस्तुतियों के साथ संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी ने इसे पत्रकारिता जगत का ऐतिहासिक आयोजन बताते हुए सभी पत्रकारों और आमंत्रित अतिथियों से गरिमामयी उपस्थिति की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!