Advertisement Carousel

पस्ता गांव में ‘तालीबानी सजा’ मामला: 9 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

सूरजपुर
रामानुजनगर थाना क्षेत्र के पस्ता गांव में चोरी के शक में युवक को अमानवीय ‘तालीबानी सजा’ दिए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों का जुलूस निकालकर पुलिस ने सख्त संदेश दिया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।


दरअसल, कल्याणपुर निवासी युवक रहमान ताज को पस्ता गांव बुलाकर उस पर चोरी का आरोप लगाया गया। इसके बाद आरोपियों ने उसका आधा सिर मुंडवाया, गले में जूते-चप्पल की माला पहनाई और पूरे गांव में घुमाया। इतना ही नहीं, इस दौरान उसकी पत्नी को भी साथ में घुमाकर बेइज्जत किया गया।

चोरी के शक में युवक को दी गई ‘तालीबानी सजा’

  • आधा सिर मुंडवाकर जूते-चप्पल की माला पहनाई
  • पत्नी के साथ पूरे गांव में घुमाकर किया अपमान
  • पति-पत्नी के साथ मारपीट का भी आरोप
  • पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • आरोपियों का जुलूस निकालकर दिया सख्त संदेश
  • मामले में आगे की जांच जारी


ग्रामीणों द्वारा पति-पत्नी के साथ मारपीट की भी जानकारी सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

error: Content is protected !!