Advertisement Carousel

स्कूली बच्चों ने निकाली जन-जागरूकता रैली, जंगलों को आग से बचाने दिया संदेश


रायपुर। वन विभाग द्वारा गुरुवार को ग्राम भरूवाडीह कला स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परिसर से स्कूली बच्चों के साथ जन-जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली के माध्यम से गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों को जंगलों को आग से बचाने, पर्यावरण संरक्षण, अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा वन्यप्राणियों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।


रैली में शामिल बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नारे लगाते हुए लोगों को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में वन सभापति लेखु राम सेन, सरपंच श्रीमती चित्ररेखा सेतकुमार बंजारे, पंचगण, प्रधान पाठक दिनेश कुमार वर्मा, वन विभाग के डिप्टी रेंजर फेकूराम वर्मा, विभागीय कर्मचारी एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी उपस्थित रहे।


वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि जंगलों को आग से बचाने एवं पर्यावरण संरक्षण में सभी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

error: Content is protected !!