Advertisement Carousel

छाल तहसील में ACB की दबिश, 60 हजार रुपए लेते शिक्षक-लिपिक गिरफ्तार


रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ अनुविभाग अंतर्गत छाल तहसील में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी के आरोप में एक शिक्षक को रंगे हाथों पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक, लिपिक के रूप में तहसील कार्यालय में अटैच शिक्षक तुलाराम पटेल को करीब 60 हजार रुपए के लेनदेन के दौरान गिरफ्तार किया गया है।


बताया जा रहा है कि धसकामुड़ा निवासी शिकायतकर्ता भानुप्रताप पटेल से बी-1 रिकॉर्ड में त्रुटि सुधार कराने के एवज में रकम की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने योजना बनाकर कार्रवाई की और आरोपी को रिश्वत लेते दबोच लिया।


सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई के बाद ACB की टीम तहसील कार्यालय में दस्तावेजों की जांच और पूछताछ में जुटी हुई है। मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।


इस कार्रवाई से तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया है। वहीं, क्षेत्र में सरकारी दफ्तरों में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

error: Content is protected !!