Advertisement Carousel

गुढ़ियारी रेलवे अंडरब्रिज 15 दिन रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग से करें आवागमन


रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा किए जाने वाले आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण गुढ़ियारी रेलवे अंडरब्रिज (एक्सप्रेस-वे मार्ग) को 4 जून से 18 जून तक अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा। यातायात पुलिस ने इस दौरान यात्रियों और वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है।


यातायात पुलिस के अनुसार रायपुर स्टेशन यार्ड के बिलासपुर एंड पर स्थित इस अंडरब्रिज में रेलवे द्वारा कवर शेड और पाइप डालने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते रेलवे स्टेशन से एक्सप्रेस-वे होकर गुढ़ियारी की ओर जाने वाला सड़क यातायात पूरी तरह प्रभावित रहेगा।


पुलिस ने लोगों से असुविधा और देरी से बचने के लिए तेलघानी नाका ओवरब्रिज तथा चुनाभट्टी अंडरब्रिज का उपयोग करने की अपील की है। साथ ही स्थानीय यातायात डाइवर्जन का पालन करते हुए अतिरिक्त समय लेकर यात्रा करने की सलाह दी गई है।

error: Content is protected !!