Advertisement Carousel

₹16 करोड़ के फर्जी ITC रैकेट का खुलासा, मुख्य संचालक गिरफ्तार

Business concept.


रायपुर। वस्तु एवं सेवा कर खुफिया महानिदेशालय (DGGI) रायपुर ने फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 16.02 करोड़ रुपये के कर घोटाले में एक प्रमुख संचालक को गिरफ्तार किया है।

आरोपी अभिषेक पाठक को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


जांच में सामने आया कि आरोपी से जुड़ी समृद्धि ट्रेडिंग के माध्यम से 10.20 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जी ITC का लेन-देन किया गया। वहीं ख्याति एंटरप्राइजेज से जुड़े नेटवर्क के जरिए 11.14 करोड़ रुपये का फर्जी ITC विभिन्न फर्मों को ट्रांसफर किया गया।


DGGI के अनुसार, अभिषेक पाठक करीब एक वर्ष से फरार चल रहा था और विभाग द्वारा जारी समनों की लगातार अवहेलना कर रहा था। मामले में इसी नेटवर्क से जुड़े एक अन्य आरोपी अमन सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।


जांच एजेंसी को इस फर्जी ITC नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों और फर्मों के संबंध में भी महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और आने वाले दिनों में इस मामले में कई और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। मामले से जुड़े बड़े खुलासों की भी संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!