Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव की आहट, नए प्रदेश अध्यक्ष पर दिल्ली में मंथन तेज



दीपक बैज का कार्यकाल पूरा, नए अध्यक्ष के साथ जिला और ब्लॉक समितियों के गठन पर भी जल्द फैसला संभव।


रायपुर।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का तीन वर्षीय कार्यकाल 12 जुलाई को पूरा हो चुका है। इसके बाद नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी आलाकमान ने दिल्ली में मंथन शुरू कर दिया है। इसके साथ ही जिला और ब्लॉक स्तर की नई संगठनात्मक समितियों के गठन का भी इंतजार किया जा रहा है।


सूत्रों के मुताबिक पार्टी नेतृत्व अनुभवी और युवा दोनों तरह के नेताओं के नामों पर विचार कर रहा है। पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, पूर्व मंत्री उमेश पटेल, विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नाम प्रमुख दावेदारों में चर्चा में हैं।

हाल ही में उमेश पटेल और राहुल गांधी की मुलाकात के बाद राजनीतिक अटकलों को और बल मिला है। नई संगठनात्मक टीम को अंतिम रूप देने के लिए कांग्रेस नेताओं की दिल्ली दौड़ भी लगातार जारी है।


पिछले दो दशकों में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सात बार प्रदेश अध्यक्ष बदल चुकी है। सबसे लंबा कार्यकाल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का रहा, जिन्होंने वर्ष 2014 से 2019 तक संगठन की कमान संभाली। उनके बाद मोहन मरकाम और फिर 2023 में दीपक बैज को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।


पिछले 20 वर्षों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
चरणदास महंत (2006–2008)
धनेन्द्र साहू (2008–2011)
नंदकुमार पटेल (2011–2013)
चरणदास महंत (2013–2014)
भूपेश बघेल (2014–2019) – सबसे लंबा कार्यकाल
मोहन मरकाम (2019–2023)
दीपक बैज (2023–जुलाई 2026)

error: Content is protected !!