ASP, CSP, SDOP और उप पुलिस अधीक्षकों की नई तैनाती, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश।
रायपुर।
राज्य सरकार ने आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 10 पुलिस अधिकारियों का तबादला और नई तैनाती की गई है। इनमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), नगर पुलिस अधीक्षक (CSP), एसडीओपी और उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
