Advertisement Carousel

आरंग में राजनीतिक उलटफेर: शिवसेना पार्षद उमाकांत यादव भाजपा में शामिल


रायपुर। रायपुर जिले के आरंग विधानसभा क्षेत्र में नगर पालिका आरंग के वार्ड क्रमांक-2 से शिवसेना पार्षद उमाकांत यादव ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने उन्हें भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई और स्वागत किया।


उमाकांत यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व, भाजपा की रीति-नीति तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा का दामन थामा है।


सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों तथा जनहितकारी योजनाओं के कारण विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि उमाकांत यादव के भाजपा में शामिल होने से आरंग क्षेत्र में संगठन को और मजबूती मिलेगी।


इस अवसर पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि भाजपा सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मंत्र के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास और जनसेवा की राजनीति को नई दिशा मिली है।

उन्होंने उमाकांत यादव का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि वे जनता की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

error: Content is protected !!