Advertisement Carousel

PSC भर्ती घोटाले में बड़ी कार्रवाई: भिलाई में पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव के घर CBI की दबिश

भिलाई। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) भर्ती घोटाले की जांच में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने गुरुवार सुबह भिलाई के सेक्टर-10 स्थित पूर्व PSC सचिव जीवन किशोर ध्रुव के निवास पर दबिश दी। CBI की टीम दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की जांच में जुटी हुई है।


CBI वर्ष 2020-22 की PSC भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है। आरोप है कि चयन प्रक्रिया को प्रभावित कर कुछ अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया। जीवन किशोर ध्रुव पर अपने पुत्र समेत कई प्रभावशाली लोगों के रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाने के आरोप हैं।


गौरतलब है कि PSC भर्ती घोटाले में CBI पहले ही कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले के मुख्य आरोपी टामन सिंह सोनवानी फिलहाल जेल में बंद हैं। CBI की ताजा कार्रवाई को जांच में अहम माना जा रहा है और इससे मामले में नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

error: Content is protected !!