Advertisement Carousel

दंडईपानी जंगल से नक्सलियों का डम्प बरामद, आईईडी समेत विस्फोटक सामग्री जब्त


गरियाबंद। जिले के दंडईपानी जंगल में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत चलाए जा रहे संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने नक्सलियों का एक संदिग्ध डम्प बरामद किया, जिसमें बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग का सामान छिपाकर रखा गया था।


मौके पर पहुंची बीडीडीएस (बम डिस्पोजल एंड डिस्पोजल स्क्वॉड) टीम ने जांच के बाद डम्प में विस्फोटक सामग्री होने की पुष्टि की। तलाशी के दौरान 4 किलो वजनी प्रेशर कुकर आईईडी, एक कुकर बम और टिफिन बम बरामद किए गए, जिन्हें जवानों ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय (डिस्फ्यूज) कर दिया।


इसके अलावा डम्प से भरमार रायफल, इंटरसेप्टर, यूबीजीएल राउंड, मैगजीन, वायर, गन पाउडर, दवाइयां और नक्सलियों के दैनिक उपयोग का अन्य सामान भी जब्त किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, यह सामग्री नक्सली गतिविधियों में इस्तेमाल के लिए छिपाकर रखी गई थी।


सीआरपीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में सर्च अभियान लगातार जारी है। अधिकारियों का कहना है कि नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में यह एक महत्वपूर्ण सफलता है, जिससे उनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!