Advertisement Carousel

नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा फेरबदल, 122 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले


66 अभियंता और 56 कर्मचारियों की नई पदस्थापना, 7 दिन में जॉइन करने के निर्देश


रायपुर, 11 जुलाई। राज्य शासन ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 122 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए हैं। इनमें 66 अभियंता तथा 56 विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारी शामिल हैं।


स्थानांतरित अधिकारियों-कर्मचारियों में कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उप अभियंता, प्रोग्रामर, राजस्व निरीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक, सहायक कार्यालय अधीक्षक, तकनीकी सहायक, लेखपाल, सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, सहायक राजस्व निरीक्षक, समयपाल, कैशियर, वाहन चालक, चौकीदार, पंप अटेंडेंट और भृत्य शामिल हैं।


विभाग ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों-कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर 7 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण कर विभाग को सूचना देने के निर्देश दिए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित अवधि में कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर संबंधित कर्मचारी को वर्तमान पदस्थापना स्थल से वेतन देय नहीं होगा। साथ ही आदेश का पालन सुनिश्चित नहीं कराने वाले नियंत्रण अधिकारियों के विरुद्ध भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!