Advertisement Carousel

महादेव सट्टा केस में ED का बड़ा एक्शन, विकास गर्ग दिल्ली से गिरफ्तार



940.77 करोड़ की संपत्ति पहले ही कुर्क, ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाकर होगी पूछताछ; मनी ट्रेल और नेटवर्क से जुड़े बड़े खुलासों की उम्मीद।


रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े बहुचर्चित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कारोबारी विकास गर्ग को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद ईडी उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर ला रही है, जहां विशेष PMLA कोर्ट में पेश कर पूछताछ की जाएगी।


ईडी के अनुसार, विकास गर्ग पर महादेव सट्टा नेटवर्क से जुड़े कथित अवैध धन को विभिन्न कंपनियों और निवेश के माध्यम से वैध बनाने का आरोप है। इससे पहले एजेंसी गर्ग, उनके परिवार और उनसे जुड़ी संस्थाओं की करीब 940.77 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियां कुर्क कर चुकी है।


जांच एजेंसी को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान मनी ट्रेल, वित्तीय लेन-देन और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है। इस गिरफ्तारी के बाद महादेव सट्टा ऐप मामले की जांच और तेज होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!