Advertisement Carousel

तीन पीढ़ियों के साथ बृजमोहन अग्रवाल ने मनाया रक्षाबंधन


बहनों ने बांधी राखी, सांसद ने चरण वंदन कर लिया आशीर्वाद

रायपुर। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार को परिवार की तीन पीढ़ियों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस अवसर पर परिवार की बहनों ने उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की।


रक्षाबंधन के इस आत्मीय अवसर पर श्री अग्रवाल ने बहनों का चरण वंदन कर उनका आशीर्वाद लिया। परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और पर्व की खुशियां साझा कीं।


इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए कहा कि संयुक्त परिवार और सनातन परंपराएं हमारे समाज की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व नहीं, बल्कि परिवार और सामाजिक रिश्तों को मजबूत करने वाली हमारी समृद्ध परंपरा का प्रतीक भी है।

error: Content is protected !!