Advertisement Carousel

दर्रीपारा मारपीट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर। दर्रीपारा में कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मणिपुर थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल साहू, आयुष बरला, सुनील साहू और अनिल चटर्जी उर्फ संजू के रूप में हुई है। आरोप है कि दर्रीपारा में विवाद के दौरान आरोपियों ने गुरप्रीत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की थी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।

जांच के दौरान मणिपुर थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर चारों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के साथ घटना में इस्तेमाल बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

मामले में कुछ अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!