Advertisement Carousel

जिला अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ नशीली दवा का आरोपी

Business concept.

महासमुंद। नशीली दवाओं की तस्करी के मामले में गिरफ्तार आरोपी जिला अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, सरायपाली पुलिस ने 14 अक्टूबर को दिनेश सिंह राजपूत (20) को उसके तीन अन्य साथियों के साथ 690 प्रतिबंधित नाइट्राजेपाम टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया था। सरायपाली निवासी दिनेश सिंह की तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए महासमुंद जिला अस्पताल लाया गया था। इसी दौरान वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

घटना के बाद महासमुंद सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!